Rover Ranger Training Camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 5:58 PM (IST)
रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
बांसवाड़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बांसवाड़ा के तत्वावधान में गत 23 सितम्बर से 27 सितम्बर तक आयोजित निपुण राज्यपाल पुरस्कार रोवर रेंजर प्रशिक्षण के तहत सोमवार को ए.डी.एम. नरेन्द्र कोठारी के मुख्य आतिथ्य में ध्वाजारोहण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर कोठारी ने कहा कि शैक्षणिक माहौल के साथ-साथ सहशैक्षणिक गतिविधियां आपके शारिरिक एवं मानसिक विकास के साथ महाविद्यालय के माहौल को खुशनुमा बनाते हैं, साथ ही नैतिकता का विकास स्वयं के अनुशासन से होता है। उन्होंने कहा कि कभी भी जिंदगी में यह मत कहा कि आपको अनुशासित रहना है, हमेशा ये कहें कि मुझे अनुशासिक रहना है, इसी से राष्ट्र का निर्माण होगा और सुनागरिकों से सशक्त और मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव होगा। सी.ओ. स्काउट दीपेश शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान कम्पास ज्ञान, प्राथमिक सहायता, मेेप रिडिंग, मेप मेकिंग, गांठें गन शूटिंग, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, अनुमान लगाना, लॉग बुक बनाना इत्यादि कक्षाएं आयोजित की गई। इस मौके पर डॉ. मनोज पण्ड्या, डॉ. अलका रस्तौगी, डॉ. संजय पाटीदार, रक्षा निनामा, राजमल जैन, पवन पुरोहित, गोमती शंकर पण्ड्या, कृष्ण शंकर व्यास, सतीश पाटीदार, अलपेन्द्र झाला मौजूद थे। स्वागत सी.ओ. गाइड विजयलक्ष्मी वर्मा ने किया व शिविर परिचय गोमतीशंकर पण्ड्या ने व आभार राजमल जैन ने माना। कार्यक्रम का संचालन कृष्णशंकर व्यास ने किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement