Rotary Public Image Seminar on November 22-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोटरी का पब्लिक इमेज सेमिनार 22 नवंबर को- ‘आइकॉन्स ऑफ जयपुर’ में पाँच हस्तियों का सम्मान और संवाद

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 5:35 PM (IST)
रोटरी का पब्लिक इमेज सेमिनार 22 नवंबर को- ‘आइकॉन्स ऑफ जयपुर’ में पाँच हस्तियों का सम्मान और संवाद
जयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 गवर्नर अरुण बगड़िया रविवार, 22 नवंबर को होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 के पब्लिक इमेज सेमिनार का शुभारंभ करेंगे। वे रोटरी की सार्वजनिक छवि को लेकर डिस्ट्रिक्ट की प्राथमिकताएँ रखेंगे। सेमिनार की मेजबानी रोटरी क्लब जयपुर अशोक करेगा। पंजीकरण सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। सेमिनार के ‘आइकॉन्स ऑफ जयपुर’ सत्र में रत्न-जवाहरात, होटल उद्योग, कालीन बुनाई, वित्त और डिज़ाइन के क्षेत्र की पाँच हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं डिस्ट्रिक्ट मेंटर अजय काला पाँचों अतिथियों से उनके शुरुआती संघर्षों, उनके काम की दिशा बदलने वाले फैसलों और उनके योगदान से समाज में आए बदलावों पर संवाद करेंगे। रोटरी सदस्य भी अतिथियों से सवाल पूछ सकेंगे। सम्मानित होने वालों में केजीके समूह के चेयरमैन नवरत्न कोठारी शामिल हैं, जिन्होंने जयपुर के रत्न कारोबार को अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों तक पहुँचाया। उन्होंने भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल के माध्यम से कैंसर रोगियों और उनके परिवारों की सहायता में भी योगदान दिया है। होटल उद्यमी हरि मोहन डंगायच ने पन्ने के कारोबार से शुरुआत की। जयपुर मैरियट और जयपुर एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर जैसे उनके उपक्रमों से शहर में बड़े व्यापार मेलों और सम्मेलनों के आयोजन को बढ़ावा मिला।
जयपुर रग्स के संस्थापक नंद किशोर चौधरी ने 1978 में दो करघों और नौ कारीगरों से काम शुरू किया। उन्होंने बुनकरों को उनके गाँवों में ही काम दिया और हाथ से बने कालीनों के लिए विदेशी बाज़ार तैयार किए। एसके फाइनेंस के राजेंद्र सेतिया ने छोटे कारोबारियों और वाहन से आजीविका कमाने वालों तक ऋण की पहुँच बढ़ाई। डिज़ाइनर आयुष कासलीवाल ने भारतीय शिल्प को समकालीन डिज़ाइन में जगह दी। दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर यात्रियों का स्वागत करने वाली हस्तमुद्राओं को साकार करने में भी उनकी भूमिका रही है।
अजय काला ने बताया कि 2025 में विमल चंद सुराणा, डॉ. अजीत बाना, अनूप भरतिया, अजय अग्रवाल और शैलेन्द्र संचेती को ‘आइकॉन्स ऑफ जयपुर’ सम्मान दिया गया था।
प्रांतपाल अरुण बागड़िया ने बताया कि सेमिनार में इस बात पर भी चर्चा होगी कि रोटरी की सेवा परियोजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलावों को मीडिया के माध्यम से समाज तक कैसे पहुँचाया जाए।
पब्लिक रिलेशन एक्सपर्ट जगदीप सिंह मीडिया के नए रुझानों पर चर्चा करेंगे।
पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. राखी गुप्ता ‘आइकॉन्स ऑफ जयपुर’ के सम्मान-पत्रों का वाचन करेंगी।
पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. बलवंत चिराना बताएँगे कि अखबार के लिए खबर तैयार करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सेमिनार चेयर आलोक अग्रवाल स्वागत संबोधन देंगे और रोटरी में इसकी ज़रूरत की नवीन आवश्यकता का खुला करेंगे । पीडीजी अजय काला स्लाइडों के माध्यम से डिस्ट्रिक्ट की उन चुनिंदा सेवा परियोजनाओं को प्रस्तुत करेंगे जो रोटरी की सार्वजनिक छवि को मजबूत करती हैं।
असिस्टेंट गवर्नर एवं डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टरी की संपादक पूनम बगड़िया 500 पेज की डायरेक्टरी का मुद्रित संस्करण लोकार्पण के लिए प्रस्तुत करेंगी।
डीएसजी संजय कौशिक के संयोजन में रोटरी सेवा परियोजनाओं के लाभार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे। डीजीई डॉ. के. सी. शर्मा रोटरी के ‘ब्रांड सेंटर’ की जानकारी देंगे।
मेजबान रोटरी क्लब जयपुर अशोक के अध्यक्ष डॉ. भवानी मिश्रा सेमिनार के आयोजन से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement