Rogues havoc on traders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सत्ता के मद में दबंगों का व्यापारियों पर कहर

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 11:33 AM (IST)
सत्ता के मद में दबंगों का व्यापारियों पर कहर
मैनपुरी। क़स्बा किशनी में सपा के एमएलसी अरविन्द यादव के सगे साले शिवम् यादव और उसके साथी राहुल यादव द्वारा दो दर्जियों के साथ मारपीट की गई। कुछ पडोसियो द्वारा बचाने पर दूसरी बार आधा दर्जन लड़को ने दर्जियों और बचाव पक्ष को भी जम कर धुना। शिवम् यादव अपने साथ बीस लड़को को बाज़ार में लाया और सभी के साथ फिर से मारपीट की। साथ ही एक सर्राफ सूर्य प्रताप की दुकान में तोडफ़ोड़ की ।घटना की सूचना पर कस्बे के सभी व्यापारियो ने बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों के दवाब के बीच पुलिस ने शिवम् के खिलाफ बवाल और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़ित पक्ष के अनुसार देर रात सत्ता पक्ष के दर्जन भर नेता थाने आये और पीड़ित पक्ष के 6 लोगों के विरुद्ध भी लूट का केस दर्ज कर लिया। सोमवार की सुबह व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आदेश गुप्ता के आह्वान पर सारे व्यापारियो ने बाजार बंद कर थाने के अंदर ही धरने पर बैठ गए।
एक ऐसा मंदिर जहां दीपक की लौ से बनती है केसर

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement