नेता की हत्या करने वाले थे,इसके पहले ही शिकंजे
में
khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 08:34 AM (IST)
गाज़ियाबाद की इन्द्रापुरम थाना पुलिस ने मुठभेड़
के बाद 5 शातिर अपराधियो को गिरफ्तार किया है। शातिरों का गैंग लूट , हत्या
जैसे संगीन वारदातों को अंजाम दिया करता था और उसी क्रम में इस गैंग को बागपत के
नेता (ब्लॉक प्रमुख) हत्या करना था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल,
तीन
तमंचा और कारतूस एवं लूटी हुई स्विफ्ट कार बरामद की है।
पुलिस की गिरफ्त में आये शातिरों भले ही कम
उम्र के है लेकिन अपराध जगत में उभरता चहरा है और
अपराध की चरम सीमा तक जाने की इनकी चाह आज इन्हें सलाखों के पीछे तक ले आयी। दर्जनों
वारदातों को अंजाम दे चुके ये शातिर इन्द्रापुरम थाना क्षेत्र के वैशाली में फन
सिनेमा के पास ये लोग डकैती लूट जैसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, तभी
पुलिस को सुचना मिली और पुलिस वहां पहुंची जिसके बाद इस गैंग ने पुलिस पर फायरिंग
कर दी और भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने इन बदमाशों को चारों तरफ से घेर कर
5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और दो आरोपी भागने में सफल रहे।