khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 3:25 PM (IST)
मामला झुंझुनूं के आदर्श कॉलोनी का है। यहां रहने वाले नरेन्द्र सोनी के
मकान से चोर लाखों रुपए ले उड़े। नरेंद्र की पत्नी उषा सुबह 10 बजे के
करीब अपने परिवार की अन्य महिलाओं के साथ भड़ौंदा स्थित बिहारीजी मंदिर में
पूजा अर्चना के लिए गई थी। करीब 11 बजे नरेंद्र के पास पड़ौसियों का फोन
पहुंचा और उन्होंने बताया कि उनके घर खुला हुआ है।