गुरदासपुर। बटाला के गांव पंजगराइयां के नजदीक एक कार के बेकाबू होने से सडक़ हादसा हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह लोग घर में कुछ दिन पूर्व हुई एक मौत के बाद अस्थियां विसर्जन के लिए गुरद्वारा कीरतपुर साहिब जा रहे थे। जानकारी के अनुसार खेहरा का रहने वाला अजित सिंह का कुछ दिन पहले देहांत हो गया था। शनिवार को मृतक अजित परिजन अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे लेकिन सडक़ टूटी होने के चलते कार बेकाबू हो गयी और सडक़ हादसा हुआ जिसके चलते कार में सवार मृतक अजित सिंह का भाई जसवंत सिंह (60 ) की मौत हो गयी। वहीं तिरलोक सिंह हिरा सिंह , निशान सिंह, गंभीर रुप से घायल हो गए।