पिछले काफी दिनों से वह कांग्रेस की उपेक्षा से काफी दुखी हैं। कांग्रेस में हुए फेरबदल में भी उन्हें दरकिनार करने का दुख है। उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलने का भी मलाल है। राहुल गांधी की किसान यात्रा में भी रीता कहीं नजर नहीं आईं थी। हालांकि रीता बहुगुणा जोशी ने पहले की चली चर्चाओं पर कुछ भी बोलने से इंकार किया था। कई दिन तक तो उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था।