Rewari: Negligence in Cygnus Hospital, patient commits suicide by hanging-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेवाड़ी : सिग्नस अस्पताल में लापरवाही, मरीज ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 दिसम्बर 2024 1:56 PM (IST)
रेवाड़ी : सिग्नस अस्पताल में लापरवाही, मरीज ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी स्थित निजी सिग्नस अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक मरीज ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक 41 वर्षीय निहाल सिंह, जो राजस्थान के बूढ़ी बावल का निवासी था, 28 नवम्बर को एक रेल हादसे में घायल होने के बाद इस अस्पताल में भर्ती हुआ था। अस्पताल के दूसरे मंजिल पर स्थित कमरे में आज उसका शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात की है। सिग्नस अस्पताल पहले भी अपनी लापरवाही के मामलों को लेकर सुर्खियों में रह चुका है, और यह घटना एक बार फिर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement