Responsibilities assigned in Congress OBC front-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस ओबीसी मोर्चे में सौंपी गई जिम्मेदारियां

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2023 10:06 AM (IST)
कांग्रेस ओबीसी मोर्चे में सौंपी गई जिम्मेदारियां
- जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र कोटा। कोटा जिला कांग्रेस ओबीसी मोर्चे में जिलाध्यक्ष विनोद पारेता ने विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की है। विनोद पारेता ने ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव की सहमति से महासचिव चन्द्र शेखर चौधरी, शहजाद खान, चन्द्रशेखर सैनी, अकबर हुसैन (कालू), निरंजन सैनी, जय भगवान यादव, अंकित प्रजापति, प्रमोद गहलोत, कोषाध्यक्ष कपिल पारेता, सचिव पद पर आकाश गोचर, मुकेश पारेता, लोकेश नागर एवं बबलेश मेहता को नियुक्त किया है। इसके साथ ही ओबीसी वर्ग के संयुक्त सचिव के पद पर कन्हैया सेन, दिशांत गहलोत को नियुक्त किया गया है। वहीं कांग्रेस ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष पद पर गजेंद्र धाकड,Þ शकील अंसारी, मनोज सोनी एवं हेमंत कुमार गोचर को नियुक्त किया गया। वहीं कोटा जिले में ओबीसी विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर पूर्व में चेतन मेवाड़ा कोटा उत्तर ए ब्लॉक, जितेंद्र केवट कोटा उत्तर बी ब्लॉक, राम मोहन गोस्वामी कोटा दक्षिण ए ब्लॉक एवं अंजनी नंदन नागर को कोटा दक्षिण बी ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन सभी पदाधिकारियों को जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। विनोद पारेता ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी मोर्चा का कार्यालय उद्घाटन समारोह 15 अप्रैल 2023 को प्रात: 11 बजे जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मैं अध्यक्षता कैप्टन अजय सिंह यादव चेयरमैन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखजिंदर सिंह रंधावा राजस्थान प्रभारी एवं गोविंद सिंह डोटासरा अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रताप सिंह खाचरियावास खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजस्थान सरकार, लालचंद कटारिया कृषि एवं पशुपालन मंत्री एवं राजेंद्र सिंह यादव उच्च शिक्षा एवं गृह राज्य मंत्री होंगे। पारेता ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कोटा से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनकी जिम्मेदारियों से उन्हें अवगत कराया जाएग।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement