बारां । जिले में पुराने नोटों को बदलवाने के लिए बैंको मैं अफरा तफरी मची हुई है तो वहीं अल सुबह से ही नोटों को बदलवाने के बैंको में लम्बी कतारें लगी रही। वहीं बारां जिला कलक्टर डॉ एस पी सिंह ने जिले के बैंकर्स की आपात बैठक लेकर बैंकों में लेन देन की व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। 500 एवं 1000 के नोटों के चलन से बाहर होने की घोषणा के बाद नोटों की अदला बदली एवं जमा कराने हेतु बैंकों पर उमडऩे वाली संभावित भीड़ को संतोषप्रद उत्तर देने एवं नियमानुसार उनकी मुद्रा का लेन देन करने के निर्देश दिए गए। रिजर्व बैंक के आदेश के अनुसार सभी बैंकों में लेन देन प्रारंभ हो गया एवं अगले आदेश तक शनिवार एवं रविवार को भी बैंक की शाखाएं खुली रहेंगी।
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानियह भी पढ़े :नोट
बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया