प्रतापगढ़। शहर व उपखण्डों में विभिन्न मंदिरो की ओर से जलझूलनी एकादशी पर बेवाण निकाले गए एवं अखाड़ो के करतब बाजो ने रोमांचक प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया सबसे आगे प्रतापगढ़ दरबार के विजय राघव मंदिर की रेवाड़ी रही । शहर के प्रमुख गांधी चौराहे पर सभी अखाड़े एकत्र हुए और लगभग 3 घंटे से अधिक समय तक अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन किया । जिन्हें प्रतापगढ़ के प्राचीन दिपेश्वर तालाब में भगवान् की मूर्तियां को जल में झुलाया गया। फिर पूजा अर्चना की गई ।