राव बंशी सिंह का जीवन धार्मिक के साथ साथ नर सेवा ही नारायण सेवा के सिद्धांत पर आधारित रहा : राहुल गांधी

स्व राव बंशी सिंह की पुण्यतिथि पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अपने पिता के सिद्धांत पर चलते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन मे समाज के हर वर्ग की सेवा की ।
उनके दिल मे महिलाओं, माँ बहनों के लिए अपार श्रद्धा व सम्मान था और सैदव उन्होंने महिला कल्याण के कार्य किये ।
उन्होंने ना केवल अटेली क्षेत्र बल्कि दक्षिणी हरियाणा के विकास के सैकड़ों बड़े कार्य करवाये तभी जनता उन्हें विकास पुरूष कहती है । जिसमें मुख्य रूप से अटेली में संजय महाविद्यालय , फोरलेन सड़क , अटेली व नांगल चौधरी सब तहसील ,खजाना , अनाज मंडी , सब्जी मंडी , सैनिक रेस्ट हाउस , बाल भवन , स्कूल व प्रत्येक गाँवो व ढाणियों में करोड़ों रुपये की ग्रांट देने का काम किया था इसी प्रकार उन्होंने अटेली छेत्र के अलावा नारनौल व दक्षिणी हरियाणा के विकास के सैकड़ों बड़े कार्य करवाये।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पिताजी स्व राव बंशी सिंह एक राजनीतिक होते हुए बहुत ही धार्मिक व आध्यात्मिक व्यक्ति थे , दक्षिणी हरियाणा के महान संत बाबा खेतानाथ जी को वो अपना गुरु मानते थे व उन्हीं की शिक्षा व आदर्शों पर चलते हुए स्व राव बंशी सिंह ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर कार्य किया तथा समाज में एक जन हितेषी नेता की छवि बनाई।
उन्होंने सहनशीलता , उदारता गरीब सहायता , कर्तव्यनिष्ठा, सदाचार , शिष्टाचार , परोपकार आदि गुणों को धारण किया हुआ था , उनके दिल मे महिलाओं, माँ बहनों के लिए अपार श्रद्धा व सम्मान था और सैदव उन्होंने महिला कल्याण के कार्य किये । वो सैदव समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़े दिखाई दिए चाहे वो दलित हो , पिछड़े हों या ग़रीब।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पिताजी ने दक्षिणी हरियाणा जैसे अति पिछड़े क्षेत्र में बिजली-पानी , गाँवो के विकास समस्त शिक्षा जैसी सुविधाएं दिला कर इन्होंने राजनैतिक व राजनीतिज्ञ के मायने ही बदल दिए । अपने राजनैतिक शासनकाल में जिला महेंद्रगढ़ के युवाओं को हरियाणा में सर्वाधिक रोजगार दिला कर प्रजा के दिलों की गहराइ में बैठने का काम किया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुरुक्षेत्र
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


