अलवर। युवराज प्रतापसिंह श्रीरामलीला ट्रस्ट द्वारा शिवाजी पार्क में आयोजित श्रीरामलीला में शुक्रवार रात को धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। इस दौरान सीनियर आरएएस संजू शर्मा और समाजसेवी अमरचंद मीणा की ओर से आरती कर श्रीरामलीला प्रारंभ कराई गई। रामलीला में राम की भूमिका सूरज भारद्वाज ने की और लक्ष्मण का किरदार नीलकंठ त्रिपाठी ने निभाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रामीलाल देखने पहुंचे। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों की ओर से इस दौरान अतिथियों का स्वागत भी किया गया।