गोलछा चैरिटेबल
ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र गोलेछा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस
साल भी मथुरा के श्री सर्वेश्वर राम कृष्ण लीला मंच के कलाकार रामलीला का
मंचन करेंगे। इसमें सरस निकुंज के शुक संप्रदाचार्य अलबेली माधुरी शरण
महाराज का सान्निध्य रहेगा। सचिव प्रवीण बडे भैया ने बताया शुक्रवार को
निषाद मिलन, श्री राम केवट, दशरथ मरण, श्री भरत जी द्वारा मनावन की लीलाओं
का मंचन किया जाएगा।