Rally to take the message of hygiene-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 7:09 PM (IST)
रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
डूंगरपुर। स्वच्छता को लेकर शुक्रवार को शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर एक रैली का आयोजन किया गया। लायंस क्लब के तत्वाधान में रैली को जिला कलेक्टर सुरेंद्र कुमार सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संस्था अब शहर में सार्वजानिक जगह पर स्काउट बच्चो के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का सन्देश देंगे। सुबह नगरपरिषद से रैली शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई गेपसागर की पाल पहुची। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि नगरपरिषद के सभापति के.के. गुप्ता रहे, इस मोके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष जिनेन्द्र गुप्ता ने कहा की शहर में स्वच्छता को लेकर कई कार्य हो रहे है । संस्था भी अब नगरपरिषद के इस अभियान में साथ है और अस्पताल व् बस स्टैंड और विद्यालय में लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का सन्देश देंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement