Advertisement
राजस्थान में दिखेगा चक्रवात अकवान का हल्का असर : कोटा संभाग में छाएंगे बादल, उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन

फतेहपुर में सबसे सर्द रात: पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क और साफ रहा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। बुधवार रात सीकर जिले के फतेहपुर में सबसे अधिक ठंड दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह हिल स्टेशन माउंट आबू (10.7 डिग्री) से भी कम रहा। इसके अलावा अलवर में 10.2, चूरू में 10.9, नागौर में 11.0, करौली में 11.7 और सिरोही में 11.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
चक्रवात का प्रभाव व आगामी पूर्वानुमान: मौसम विभाग के मुताबिक, 20 नवंबर को चक्रवात 'अकवान' के आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों (नेल्लोर और विशाखापट्टनम के मध्य) से टकराने की संभावना है, जिसका सीधा असर 8 राज्यों में दिखेगा। राजस्थान में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने और तापमान में गिरावट के साथ शेखावाटी व बीकानेर संभाग में रात की सर्दी बढ़ने के आसार हैं, जबकि कोटा संभाग में अगले सप्ताह बादलवाही हो सकती है।
प्रमुख शहरों के तापमान का हाल
जयपुर: राजधानी में मौसम सुहावना बना हुआ है। बुधवार को दिनभर आसमान साफ रहने और हल्की ठंडी हवा चलने के कारण धूप सुहावनी रही और अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम होने के साथ ही ठंडक बढ़ी और रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 16.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
अजमेर: शहर में सुबह के समय ठंडी हवा चलने से सिहरन महसूस हुई। यहां अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप खिली रहने के बावजूद सुबह और शाम की सर्दी में इजाफा हुआ है।
अलवर: जिले में सर्दी का असर धीरे-धीरे तेज होने लगा है और सुबह हल्का कोहरा भी छाने लगा है। बुधवार सुबह 5 बजे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि दोपहर में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। आगामी दिनों में पारे में और गिरावट की संभावना है।
सीकर: यहां दिनभर आसमान साफ रहने से तेज धूप खिली रही, लेकिन सुबह और शाम की सर्दी तेज हो गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोटा: शहर में रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से घटकर 15.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले दो दिनों में तापमान और नीचे जाने की संभावना है।
उदयपुर: झीलों की नगरी में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिन का तापमान 0.4 डिग्री और रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कम हुआ। यहां अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जोधपुर: सूर्यनगरी में भी सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री कम) और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में यहां पारे में और अधिक गिरावट दर्ज होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


