rain effected crop inspect by public represntative-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खराब फसलों की सुध लेने पहुंचे जनप्रतिनिधि

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 09:35 AM (IST)
खराब फसलों की सुध लेने पहुंचे जनप्रतिनिधि
चूरू। जिले के कई क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई बारिश से खराब फसलों की सुध लेने की याद जनप्रतिनिधियों को आ ही गई। रविवार सुबह जिले के जोड़ी गांव मे किसानों व जनप्रतिनिधि भाजपा जिला महामंत्री विक्रम कोटवाद व जोड़ी सरपंच खींव सिंह जोड़ी ने किसानों द्वारा काटी गई फसल के नुकसान का निरीक्षण किया। किसानों ने राज्य सरकार से नुकासान का आंकलन कर मुआवजा दिलवाने की मांग की है। गौरतलब है कि 22 सितमबर को जोड़ी, सात्युं, कोटवाद ताल, चलकोई बनीरोतान, खींवासर सहित कई ग्राम पंचायतों में तूफान से फसलों को नुकसान हुआ है। इस अवसर पर कृषि उपज मण्डी सदस्य मगाराम मेघवाल, सरपंच जेपी शर्मा, महावीर प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह, कृष्णकुमार, बजरंग सिंह, भादरराम, धीर सिंह, रामचन्द्र शर्मा, ताराचन्द व विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement