Railway organized cleanliness rallies, echoing with the slogan Stay Clean, Stay Healthy.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वच्छ रहोगे, स्वस्थ रहोगे के नारों से गूंजती स्वच्छता रैलियों रेलवे का आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 6:46 PM (IST)
स्वच्छ रहोगे, स्वस्थ रहोगे के नारों से गूंजती स्वच्छता रैलियों रेलवे का आयोजन
भीलवाड़ा। अजमेर मंडल पर स्वच्छता पखवाड़े के अंतिम दिन बुधवार को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता हेतु स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। स्टेशनों के अलावा रेलवे कॉलोनियों व रेलवे परिसरों में स्वच्छ्ता रैली का आयोजन किया गया। डूंगरपुर रेलवे कॉलोनी में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया जिसमें रेल कर्मचारियों व परिजनों ने भाग लिया। मावली जं. रेलवे कॉलोनी में स्वच्छता अवेयरनेस रैली का आयोजन कर रेलजनों एवं उनके परिवार जनों को स्वच्छ रहने एवं स्वच्छता बनाये रखने हेतु सुनिश्चित किया गया, स्वच्छता रैली को रेलवे हेल्थ यूनिट के डॉ.अंशुमान शर्मा ने स्वछता संदेश देकर सम्बोधित किया, सुशील टेलर सीएचआई मावली ने जीरो प्लास्टिक वेस्ट पर अपने विचार रखे, रैली में हेल्थ यूनिट मावली के सम्पूर्ण कर्मचारी, कॉन्ट्रैक्ट सफाई कर्मचारी, रेलवे कर्मचारी व आश्रितों ने भाग लिया। इसी प्रकार की रैली ब्यावर स्टेशन क भीलवाड़ा स्टेशनों पर भी आयोजित की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement