Railway employee commendable initiative book written on water conservation and tree plantation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेलवे कर्मचारी की सराहनी पहल जल संरक्षण व वृक्षारोपण पर लिखी पुस्तक

khaskhabar.com: बुधवार, 03 जुलाई 2024 6:18 PM (IST)
रेलवे कर्मचारी की सराहनी पहल जल संरक्षण व वृक्षारोपण पर लिखी पुस्तक
बांदा। रेलवे स्टेशन पर जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य टिकट निरीक्षक राम सिंह लोध के द्वारा ये कार्यक्रम आयोजित हुआ। मानव के अस्तित्व और जीवन को बचाने के लिए जल संरक्षण और वृक्षारोपण पर अपने विचार दिए। गवर्नमेंट जॉब में होने के बावजूद भी प्रकृति के साथ तारतम बनकर चलने के लिए लिखी अपनी किताब। राम सिंह लोध द्वारा स्वलिखित पुस्तक जलाभिषेक को वितरित कर लोगों को किया जागरूक। मानव को अस्तित्व बचाने के लिए प्रकृति की सुरक्षा करना परम आवश्यक है। गोष्ठी में जल संरक्षण और वृक्षारोपण के संबंध में अपने-अपने दिए गए विचार। एक एक सांस के लिए जल और वृक्षों की होती है आवश्यकता। संगोष्ठी में प्रशंसनिक कार्य करने वाले लोगों को वितरित किया प्रशस्ति पत्र। मुख्य टिकट निरीक्षक की पहल आम जनजीवन को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए जारी है। संगोष्ठी कार्यक्रम पर रेलवे कर्मचारियों में मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राहुल उपाध्याय, संजय कुशवाहा, टिकट निरीक्षक विनय शंकर श्रीवास्तव, एवं ट्रेन मैनेजर जितेंद्र वर्मा जी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार शिवहरे उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement