फाजिल्का। रेलवे की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नाॅदर्न रेलवे पैसेंजर समिति की ओर से उधमसिंह चैक पर चल रहा धरना लगातार 11वें दिन भी जारी रहा। 11वें दिन फाजिल्का विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी समरबीर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर धरना दिया और समिति की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो रेलवे से सबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाएगा। अध्यक्ष डॉ ए एल बाघला ने कहा कि समिति की मांगों में डीएमयू गाड़ियों के डिब्बे बढ़ाना और उनमें शौचालयों का प्रबंध करना, फाजिल्का-अबोहर के मध्य ओर गाड़ियां चलाना, चंडीगढ़-फिरोजपुर गाड़ी को फाजिल्का-अबोहर तक बढ़ाना आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग की ओर से गत लंबे समय से दिल्ली वाली रेलगाड़ी को छोड़कर कोई भी लंबी दूरी की रेलगाड़ी नहीं चलाई गई है। जो लोगों की मुख्य मांग थी। धरने के दौरान राजपाल गुंबर, अमृतलाल करीर, कामरेड शक्ति, शाहजी, बलदेव सिंह, कश्मीर सिंह, कर्म सिंह और अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी