Rahul,s target on clan wars, SP,s bicycle was already punctured ...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुनबे की जंग पर राहुल का निशाना, SPकी साइकिल पहले ही पंक्चर थी...

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 7:22 PM (IST)
कुनबे की जंग पर राहुल का निशाना, SPकी साइकिल पहले ही पंक्चर थी...
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस में जान फूंकने में जुटे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा के दूसरे चरण में उन्होंने बुधवार को मिर्जापुर में दो खाट सभाएं की। राहुल ने समाजवादी पार्टी में चल रहे अंदरूनी झगड़े को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधते कहा, सपा की साइकिल तो पहले ही पंक्चर हो चुकी थी, कल अखलिेश यादव ने साइकिल का एक पहिया निकाल कर भी फेंक दिया। मिर्जापुर में राहुल गांधी एक रोड शो भी करेंगे। राहुल गांधी ने मिर्जापुर में पहली खाट सभा महाशक्ति इंटर कॉलेज में की। किसानों के बीच लगभग 45 मिनट बिताने के बाद राहुल ने मिर्जापुर के मरीहान में दूसरी खाट सभा की। राहुल खाट सभाओं के जरिए किसानों से मिल रहे हैं और उनके बीच कर्ज का मुद्दा उठा रहे हैं। राहुल लगातार यह कह रहे हैं कि जब मोदी सरकार उद्योगपतियों का कई लाख करोड़ का कर्ज माफ कर सकती है तो किसानों के कर्ज माफ क्यों नहीं करती? दोपहर को रोड शो

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement