आगरा। उत्तर प्रदेश में
कई दिनों से रोड शो कर रहे कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अनहोनी होने
से बच गई। आगरा में रोड शो करने पहुंचे राहुल गांधी फुव्वारा चौक स्थित अग्रसेन
प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान वहां लटक रहे बिजली के
तारों से वह छुल गए। उन्हें करेंट लग गया। हालांकि उन्होंने अपने को तुरंत ही
सम्भाल लिया। करंट लगते ही उनके साथ चल रहे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर
ने भी उन्हें तुरंत ही सहारा दिया।