धौलपुर। सैपऊ थाना क्षेत्र के एनएच 123 पर तसीमो कस्बे में तेज रफ्तार ने एक घर का चिराग बुझा दिया। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार से आ रहे बेकाबू ट्रेक्टर ने सड़क किनारे खेल रहे चार वर्षीय मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को भी जब्त कर लिया है।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोटयह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें