Punjabs electoral decisions can shift camp, Survey Reports-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेरा के फैसले से बदल सकती हैं पंजाब की चुनावी तस्वीर , सर्वे रिर्पोटें

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 फ़रवरी 2017 8:51 PM (IST)
डेरा के फैसले से बदल सकती हैं पंजाब की चुनावी तस्वीर , सर्वे रिर्पोटें
बठिंडा। डेरा सच्चा साौदा सिरसा के राजनैतिक विंग द्वारा पंजाब में अकालीदल-भाजपा का समर्थन किये जाने से सट्टे वाज व राजनैतिक विशेषज्ञों के सर्वे गलत होते नजर आ रहे हैं। डेरा के इस फैसले से सभी राजनैतिक दल हैरान हैं। जब तक डेरा सिरसा से कोई फैसला नहीं आया था तब तक यह समझा जा रहा था कि डेरा प्रेमियों की अधिकतर वोट कांग्रेस को जा सकती है जिसका लाभ पंजाब विशेष कर मालवा की 69 सीटों पर कांग्रेस को हो सकता था। परन्तु बुधवार 1 फरवरी को डेरा सिरसा के राजनैतिक विंग द्वारा खुल कर अकालीदल-भाजपा के प्रत्याशियों को समर्थन देने की घोषणा ने अकालीदल-भाजपा में नई जान फूंक दी है। कल तक से पहले आये सर्वेक्षणों में कई सर्वेक्षण कर्ता कांग्रेस को पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी व आप को दूसरे नंबर तथा अकालीदल-भाजपा को तीसरे नंबर की पार्टी बता रहे थे। अब वह सर्वेकार भी सकते में हैं। मतदान से मात्र 72 घंटे पहले ऐसा फैसला सबको हैरानीजनक करने वाला है। इस फैसले पंजाब की चुनावी तस्वीर बदल सकती है। यह सब कुछ उसी तरह हुया जैसा 2007 में डेरे द्वारा कांग्रेस का समर्थन करने पर हुया था। इस फैसले पर कांग्रेस सबसे हैरान है। इस फैसलें से किसको फायदा होता है या किसा को नुक्सान यह तो समय ही बतायेगा परन्तु डेरा के राजनैतिक विंग ने सभी दलों व जनता को हैरान कर दिया है क्योंकि अकालीदल को ही डेरा का सबसे बड़ा दुश्मन समझा जाता है।
2007 के चुनाव परिणामों के बाद डेरा प्रमुख द्वारा जामें इसंा पिलाने के बाद से जो हालात पंजाब में बने थे तथा डेरा प्रेमियों को जिन मुसीबतों का समाना करना पड़ा था वह बात किसी से भूली नहीं है। उस समय कांग्रेस ने डेरा प्रेमियों के पक्ष में कोई आवाज नहीं उठाई गई जिस कारण डेरा प्रेमी कांग्रेस से नाराज चले आ रहे थेे।
उसके बाद 2012 के पंजाब विधानसभा तथा 2014 के लोकसभा चुनावों में डेरा का राजनैतिक विंग चुप रहा। उसके बाद अंदर खाते अकाली नेताओं से डेरा के प्रतिनिधियों की अकाली नेताओं से गुप्त बैठकें होती रहीं जिसकी चर्चा अक्सर गर्म धड़ा करता रहा । उसके बाद पंजाब में सत्संग घरों व प्रेमियों के घरों में नाम चर्चायें करने की गुप्त इजाजत दे दी गई जिसने प्रेमियों के घावों पर मरहम का काम किया तथा धीरे-धीरे मामला ठंडा पउ़ता गया।
परन्तु शायद कांग्रेस यह राजनीति न समझ सकी परन्तु अकालीदल को यह बात समझ आ गई थी कि मालवा क्षेत्र में उेरा सिरसा के वगैर उनकी गति नहीं। उसके बाद हरियाणा विधानसभा चुनावों में चुनावों डेरा द्वारा भाजपा का समर्थन करने से यह बात तो नजर आ रही थी कि डेरा इस बार कांग्रेस का समर्थन न करे परन्तु इस बात की कोई उम्मीद नहीं थी कि डेरा सिरसा से अकालीदल-भाजपा के खुले समर्थन की घोषणा की जायेगी। डेरा के इस फैसले से किसको लाभ होता है व किसको नुक्सान यह तो समय ही बतायेगा।

[@ Punjab election- राजनीती में रिश्तों के कोई मायने नहीं]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement