Advertisement
नौजवानों के लिए शुरू की जाएगी पंजाब कौशल प्रशिक्षण स्कीम : अमन अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने मल्टी स्किल डिवैल्पमैंट सैंटरों ( एम. एस. डी. सीज) के सर्वोत्त्म प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए भाईवालों के साथ विचार-विमर्श भी किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पाँच मल्टी स्किल डिवैल्पमैंट सैंटर, तीन हैल्थ स्किल डिवैल्पमैंट सैंटर और 198 ग्रामीण कौशल केंद्र कार्यशील हैं। औद्योगिक ज़रूरतों और कुशल स्टाफ के बीच के अंतर को पाटने पर पूर्ण पर ध्यान केंद्रित करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को उद्योग की ज़रूरतों अनुसार कोर्सों को डिज़ाइन करने के लिए कहा। उन्होंने प्रस्तावित कौशल प्रशिक्षण स्कीम के बारे भाईवालों से सुझाव भी माँगे।
प्रमुख सचिव रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण जसप्रीत तलवार ने सभी भाईवालों और प्रशिक्षण पार्टनरों का स्वागत किया। इस मौके पर उप चेयरपर्सन पंजाब विकास आयोग सीमा बांसल, डायरैक्टर सुश्री अमृत सिंह और तकनीकी शिक्षा, उद्योग, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इस समागम में औद्योगिक ऐसोसीएशनों, एन. एस. डी. सी., सी. आई. आई., फीक्की ( एफ. आई. सी. सी. आई.), नाबार्ड, सी-पाइट, ट्रेनिंग पार्टनरज़, एस. एस. सीज़ के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


