गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर में तीन लोगों द्वारा एक स्विफ्ट डिजायर हाईजैक किए जाने के बाद इलाके में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों ने प्रदीप सैनी नाम के व्यक्ति की कार को रोककर उस पर हमला किया।
हमलावर ड्राइवर को जख्मी हालत में छोडकर उसकी कार को लेकर फरार हो गए। प्रदीप स्विफ्ट कार में था। उसकी कार का नंबर पीजी 01ए 7651 है। सूत्रों का कहना है कि टाटा सूमो में आए तीनों लोगों ने शनिवार रात करीब 10.30 बजे प्रदीप सैनी को रोका और उन पर हमला किया।