Punjab BSP sick elephant-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब में बसपा का हाथी बीमार

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 3:41 PM (IST)
पंजाब में बसपा का हाथी बीमार
अमृतसर (नरेंद्र शर्मा ) बेशक उतर प्रदेश में बसपा सत्ता की दौड़ मे शामिल है लेकिन उसके जन्म स्थान पंजाब में उसका जनाधार सिमटता जा रहा है । 1992 के विधानसभा चुनावों में बसपा ने 16.32 फीसदी मत प्राप्त करके 9 सीटों पर कब्ज़ा किया था । लेकिन 2012 तक आते-आते यह गिरकर 4 .29 फीसदी रह गया था । बसपा के संस्थापक कांशी राम के गृह प्रदेश पंजाब में पार्टी डूबती नज़र आ रही है।! 1992 के दशक में बसपा ने 105 सीटों पर चुनाव लड़ा था । उसे 490552 वोट प्राप्त हुए थे और उसने विधानसभा की 9 सीटें प्राप्त की थी । 1997 में पार्टी ने 67 सीटों पर अपने प्रत्याक्षी उतारे थे लेकिन उसे सिर्फ एक सीट पर ही जीत हासिल हुई थी । जबकि वोट बढ़कर 769675 हो गए थे । 1997 के बाद पार्टी को विधानसभा में कभी कोई सीट हासिल नहीं हुयी । इसके बाद पार्टी के वोट प्रतिशत में भी निरंतर कमी दर्ज की गयी है । पंजाब में से दलित वर्ग का प्रतिशत सभी राज्यों से अधिक है । विधानसभा की 117 सीटों में 34 सीटें आरक्षित हैं । 34 आरक्षित सीटों में 2002 के चुनावों मे कांग्रेस ने 14 और अकाली दल ने 10 सीटों पर विजय हासिल की थी ! जबकि 2007 में अकाली दल ने 16 और कांग्रेस 7 सीटों पर सिमट गयी थी । इस चुनाव में भाजपा को 4 और आज़ाद उमीदवार दो सीटों पर विजय प्राप्त करने मे सफल रहे थे । बसपा ने 2014 चुनाव में 13 प्रत्यक्षियों को मैदान में उतरा था । इन सभी को कुल मिलाकर 263227 वोट मिले थे । यह कुल वोटों का 1.91 प्रतिशत था । जबकि 1992 के चुनावों में 19 .71 प्रतिशत वोट मिले थे । प्रतिशत के इन आंकड़ों से सहज ही अंदाज लगाया जा सकता है की राज्य में बसपा की स्थिति क्या है । राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement