झुंझुनूं । गुढ़ागौडज़ी में स्थित रिद्धी सिद्धी पेट्रोल पंप संचालक उम्मेद नूनियां से अज्ञात लुटेरे साढे तीन लाख रूपए की लूट करके फरार हो गए। घात लगाकर पहले से ही योजना बनाए बैठे लुटेरों ने बीती देर रात पंप संचालक के हाथ, सिर, आंखों पर हमला कर नगदी लूट ली । वारदात के बाद गुढ़ागौडज़ी इलाके में खौफ का माहौल है। उपचार के लिए पीडि़त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए नाकाबंदी कराई गई है। साथ ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उम्मेद नूनियां का पेट्रोल पंप उनके मकान से महज दो किलोमीटर दूरी पर है। यही नहीं वारदात भी उम्मेद नूनियां के घर से महज 200 मीटर दूरी पर हुई हैं।