public welfare schemes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जन कल्याणकारी योजनाए आमजन तक पहुचाएं

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 4:46 PM (IST)
जन कल्याणकारी योजनाए आमजन तक पहुचाएं
बाड़मेर। जन कल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध गुणवत्ता के साथ प्रभावी रुप से क्रियान्वयन कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए। जिला कलेक्टर सुधीर शर्मा ने मंगलवार को गंगासरा में रात्रि चौपाल के दौरान यह बात कही। जिला कलक्टर ने इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में सडक़ निर्माण कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को योजनाओ से लाभांवित करने के लिए पुरजोर प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्हांने कहा कि संपर्क समाधान पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का तत्परता से निराकरण कर परिवादियों को समय पर राहत पहुंचाने के लिए मुस्तेदी से प्रयास किए जाए। इस दौरान जिला कलक्टर शर्मा ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण विभाग की योजनाओं, भामाशाह योजना के तहत् सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभार्थी पेंशनरों, महात्मा गांधी नरेगा योजना के जॉब कार्डधारी श्रमिकों के सीडिंग कार्य, भामाशाह कार्ड वितरण, उचित मूल्य दुकानों पर पोस मशीनों से राशन सामग्री वितरण, अन्नपूर्णा भण्डार, महात्मा गॉधी नरेगा योजना, स्वच्छ भारत मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement