हमीरपुर। हमीरपुर के उपमण्डल अधिकारी अरिन्दम
चौधरी ने बताया कि आगामी 13 दिसम्बर को
ग्राम पंचायत उखली के पंचायत घर में उपमण्डल स्तरीय प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम
आयोजित किया जाएगा, जिसमें ग्राम पंचायत उखली, पांडवी, सौर व समताना की जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी और
उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान
सुनिश्चित करने के लिये कार्यक्रम में उपमण्डल स्तर के समस्त विभागों के अधिकारी
उपस्थित होंगे। उन्होंने सम्बन्धित पंचायतों के लोगों से आग्रह किया है कि वे अधिक
से अधिक संख्या में पहुंच कर अपनी समस्याएं जनता के दरबार में रखें।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें