Public awareness campaign launched to eliminate malnutrition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुपोषण को दूर करने के लिए जन जागरूकता अभियान शुभारंभ

khaskhabar.com: गुरुवार, 31 जुलाई 2025 5:03 PM (IST)
कुपोषण को दूर करने के लिए जन जागरूकता अभियान शुभारंभ
डूंगरपुर। आकांक्षी ब्लॉक झोंथरी में आईसीडीएस विभाग द्वारा ‘स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा‘ विषय पर पारंपरिक देशी खाद्य- वस्तुएं जिसमे महुआ, वर्षा ऋतु के शाक- पुहाड़, चिरोटा, लोनी, पुनर्नवा, साठी आदि को खान-पान में शामिल करते हुए कुपोषण को दूर करने के लिए जन जागरूकता अभियान ‘मिशन महुबा‘ का शुभारंभ किया गया। उपनिदेशक पंकज कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं सीडीपीओ संगीता शंकर रोत के नेतृत्व में महुआ शराब के लिए नहीं, महुआ है सुपोषण के लिए, महुआ खाओ निरोगी रहो, नारो के साथ इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में सेक्टर स्तर पर आंगनबाड़ी शिक्षिकाओ को महुआ से बीर, पराठे, पूड़ी, लड्डू आदि रेसिपी बनाना सिखाया गया व मौसमी शाक - पुहाड़, चिरोटा, लोनी, पुनर्नवा की सब्जी, पराठे, काड़ा, सूप बनाना सिखाया गया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में प्रत्येक केंद्र के लाभार्थियों, गर्भवती, धात्री, किशोरी बालिकाओं, बुजुर्ग महिलाओं को भी उक्त देशी चीजो से रेसिपी बनाना सिखाकर उनके खान-पान में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही आमजन में खान-पान की स्वस्थ आदतों का निर्माण, गुडफूड हंबिट बेडफूड हेबिट, बिहेवियर चेज, आदि विषयों पर परामर्श देते हुए कुपोषण को दूर करने के लिए यह सघन अभियान चलाया जाएगा । इस मोके पर मोरिंगा पोधे का रोपण किया गया और सभी केंद्रों पर मोरिंगा पोधे लगाने, आईसीडीएस स्टाफ द्वारा एक एक अतिकुपोषित बच्चे को गोद लेकर उसकी देखरेख हेतु संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक सोनल मीणा, गंगा लबाना, दीपिका कटारा, ओमी परमार, हेमलता परमार, सुश्री भूमिका डामोर, सुश्री दीपिका कटारा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement