PRTC include 100 new bus, old buse will be close-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीआरटीसी 100 नयी बसें उतारेगा, पुरानी बसों को किया जाएगा बंद

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 1:42 PM (IST)
पीआरटीसी  100 नयी बसें उतारेगा, पुरानी बसों को किया जाएगा बंद
पटियाला। वर्ष 2001 से 2004 तक चलने वाली पीआरटीसी की बसों को पीआरटीसी अब बंद करेगा। इनका स्थान नई बसें लेंगे। पीआरटीसी के मैनेजिंग डारेक्टर रविंदर सिंह ने बुधवार को पुन: एमडी का पदभार संभाला और इसके बाद यह जानकारी दी। गौरतलब है कि सरकार ने सिंह के कार्यकाल को बढ़ा दिया है। इस मौके पर सिंह ने कहा कि जो खबरें आ रही थी की सरकार की ओर पीआरटीसी का करोड़ों रूपये का बकाया है वह बिलकुल गलत है। सिंह ने बताया कि सरकार ने लगभग सभी पैसे दे दिए है। पिछले समय में सरकार ने 100 करोड़ रूपये विभाग को दिए है। साथ ही 4.25 करोड़ रूपये तीर्थ यात्रा में जाने वाली बसों के भी दे दिए। उन्होंने बताया कि एक माह में लगभग 100 नयी बसें सडक़ों पर उतरने वाली है।

[@ टाइटेनिक हादसे पर नया खुलासा,जहाज डूबने की असली वजह कुछ और...]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement