Prosecution questions on prison administrations death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैदियों की मौत से जेल प्रशासन पर लग रहे सवालिया निशान

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 3:08 PM (IST)
कैदियों की मौत से जेल प्रशासन पर लग रहे सवालिया निशान
कोटा। पिछले तीन दिनो में जेल में बंद दो कैदियो की मौत से कोटा का सेन्ट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियो में है। दोनो बंदियो के परिजनों की ओर से जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाने के बाद कई सवालिया निशान उठ रहे है। देर रात एक और बंदी की एमबीएस अस्पताल में मौत हो गई। मृतक अखील अहमद छावनी का निवासी था और धारा 302 के एक मामले में सजा काट रहा था। मृतक के परिजनो का कहना है कि जेल में पिछले चार दिनो से उनको लाइट की व्यवस्था भी नही थी और गर्मी में पंखे तक नही होने से उनकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनो ने जेलर पर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया। फिलहाल बंदी का शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement