program is a powerful platform for legislators Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रबोधन कार्यक्रम विधायकों के लिए एक सशक्त मंच - डॉ.मनमोहन सिंह

khaskhabar.com: रविवार, 07 जुलाई 2019 6:55 PM (IST)
प्रबोधन कार्यक्रम विधायकों के लिए एक सशक्त मंच - डॉ.मनमोहन सिंह
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रबोधन कार्यक्रम के समापन अवसर पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री रहते हुए आजादी के बाद पहली बार उदारीकरण की शुरूआत की, जिससे देश के विकास की राह खुली। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र भी जिस समय मंदी से गुजर रहे थे, उस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अर्थनीति के कारण भारत मंदी के दौर से अछूता रहा। वर्ष 2007 में भारत की जीडीपी दर 9 प्रतिशत तक लाने का श्रेय भी डॉ. मनमोहन सिंह को ही है। गहलोत ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रीत्व काल में यूपीए चैयरपर्सन सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के प्रयासों से देश में अधिकार आधारित युग की शुरूआत हुई। देश की जनता को सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, मनरेगा एवं खाद्य सुरक्षा के रूप में भोजन का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में डॉ. सिंह के दीर्घ अनुभवों का लाभ सभी विधायकों को लेना चाहिए ताकि वे सुशासन कायम करने में अपनी भूमिका निभा सकें।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement