Professors do demonstration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्राध्यापकों ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 8:43 PM (IST)
प्राध्यापकों ने किया प्रदर्शन
पंचकूला। ऑल इंडिया फैडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स आर्गेनाइजेशन के आह्वान पर पंचकूला में सभी काॅलेजों के शिक्षक बुधवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान शिक्षकों ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और उपायुक्त को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सेक्टर 1 कॉलेज के इंचार्ज डॉ रोहतास गोदारा, डॉक्टर भूपेंद्र, सेक्टर 14 में गल्र्स कॉलेज के इंचार्ज डॉ अशोक गर्ग, गवर्नमेंट कॉलेज कालका के इंचार्ज डॉक्टर सुमेर और प्रोफेसर राकेश गोयल के साथ गवर्मेंट कॉलेज बरवाला के इंचार्ज प्रोफेसर हरिराम और प्रोफेसर कश्मीर सिंह भी मौजूद थे। वहीं वरिष्ठ शिक्षकों में डॉक्टर ज्योत्स्ना सांगवान, डॉक्टर जयनारायण, डॉक्टर नरेंद्र शिवाच, डॉक्टर राममेहर, डॉक्टर उर्मिल सांगवान, डॉक्टर कविता डांडा, कुमकुम गुप्ता प्रोफेसर पीवी अरोड़ा, डॉ जितेंद्र प्रसाद ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement