बीकानेर। देशनोक में करणी माता के जन्म दिन के उपलक्ष में करणी माता की भव्य शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई,जो कस्बे के मुख्य मार्गों से निकली। प्रात: करणी माता मंदिर के मुख्य दरवाजे से रवाना हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई तेमड़े राय मंदिर पहुंची मुख्यय द्वार से ज्योही शोभायात्रा निकली गेट के बाहर खड़े श्रद्धालुओं ने करणी माता के जय जय कारे लगाए। शोभायात्रा बैंक,नगर पालिका, हॉस्पिटल,बालिका विद्यालय के पास से ,जैन जहवार मंडल होते हुए तेमड़े मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह घर की दीवारों एवं मकानों की छतों पर,स्कूल की दीवारों पर बैठे श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। श्रद्धालु करणी माता की चिरजाये भजन गा रहे थे। शोभायात्रा में महिलाएं,पुरूष व बच्चों सहित सभी आयुवर्ग के लोग शामिल हुए।