President Pranab Mukherjee praised the achievements of Devendra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देवेंद्र की उपलब्धियों को सराहा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 10:07 PM (IST)
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देवेंद्र की उपलब्धियों को सराहा
सीकर। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को पैरा ओलिंपिक में दो बार गोल्ड मेडल जीतने वाले देवेंद्र झाझडिय़ा सहित पैराओलिंपियंस से मिले और रियो पैराओलिंपिक में उनके प्रदर्शन की सराहना की। मुखर्जी करीब आधा घंटे तक सभी पैराओलिंपियंस के साथ रहे और रियो में दो गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी जताई। उन्होंने देवेंद्र झाझडिय़ा द्वारा बारह साल बाद अपना ही रिकॉर्ड तोडक़र दुबारा ओलिंपिक गोल्ड जीतने पर आश्चर्य जताया और कहा कि अपना ही रिकॉर्ड तोडक़र दुबारा गोल्ड मेडल लाना बड़ी बात है। राष्ट्रपति पदक जीतने वालों के साथ अलग से भी मिले और पैराओलिंपियंस के प्रदर्शन को देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्पद बताते हुए कहा कि देश को आप पर गर्व है। इस दौरान देवेंद्र के साथ रियो पैराओलिंपिक में गोल्ड मेडल लेने वाले मारियप्पा, सिल्वर मेडलिस्ट दीपा मलिक, कांस्य पदक विजेता वरुण भाटी और अन्य पैरा खिलाड़ी मौजूद थे। देवेंद्र ने बताया कि उन्हें भी राष्ट्रपति भवन में इतना मान-सम्मान पाकर बहुत खुशी हुई और उन्होंने राष्ट्रपति का आभार जताते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में देश के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement