Pratapgarh Police strikes another blow against drug smugglers; illegal cannabis crop-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रतापगढ़ पुलिस का नशा तस्करों पर एक और प्रहार, मिर्च और गन्ने के बीच उगाई जा रही 75.50 लाख की अवैध गांजा की फसल जब्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जून 2026 6:15 PM (IST)
प्रतापगढ़ पुलिस का नशा तस्करों पर एक और प्रहार, मिर्च और गन्ने के बीच उगाई जा रही 75.50 लाख की अवैध गांजा की फसल जब्त
• केसरियावाद पुलिस की खेत में बड़ी रेड; मिर्च, गन्ना और घास की आड़ में छिपाकर रखे 151 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजे के पौधे उखाड़े प्रतापगढ़। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के मिशन नशामुक्त राजस्थान और जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के सख्त निर्देशन में जिले भर में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत ड्रग माफिया और मादक पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने का अभियान जारी है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और धरियावद वृत्ताधिकारी नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में केसरियावाद थाना पुलिस ने एक खेत में अवैध रूप से उगाए गए भारी मात्रा में गांजे के पौधों को जब्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी आदित्य ने बताया कि केसरियावाद थानाधिकारी रमेश चंद्र मय जाब्ते के सोमवार को क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि मौजा शिवपुरी मण्डात फला गांव में एक किसान ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए अपने खेत में मिर्च, गन्ने और ऊंची घास की फसलों के बीच में शातिर तरीके से अवैध गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस टीम तत्काल शिवपुरी मण्डात फला गांव पहुंची और संदिग्ध खेत की घेराबंदी की।
जब्त किए 151 किलो गांजे के पौधे, बाजार में कीमत ₹75.50 लाख
पुलिस टीम ने जब खेत के मालिक की जानकारी जुटाई तो वह खेत राया मीणा पुत्र उदीया मीणा निवासी शिवपुरी मण्डात फला का होना पाया गया। इसके बाद जब पुलिस टीम ने मिर्च और गन्ने की आड़ में छिपे पौधों की गहन तलाशी ली, तो वहां हरी गीली पत्तियां और डोडे/बीज युक्त गांजे (केनाबिस) के सैकड़ों अवैध पौधे लहलाते मिले। पुलिस टीम ने सभी अवैध पौधों को जमीन से उखाड़कर जब उनका वजन किया तो वह कुल 151 किलोग्राम 75 ग्राम पाया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए इस अवैध गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
केसरियावाद थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के सख्त प्रावधानों के तहत गांजे की पूरी फसल और पौधों को मौके पर ही जब्त कर लिया। आरोपी राया मीणा के खिलाफ थाना केसरियावाद पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement