Prabhat Pheri extracted, celebrated the birth centenary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रभात फेरी निकाली, मनाई जन्म शताब्दी

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 6:44 PM (IST)
प्रभात फेरी निकाली, मनाई जन्म शताब्दी
भीलवाड़ा । हरि सेवा उदासीन आश्रम के संस्थापक सतगुरू बाबा सेवाराम साहिब के जन्म शताब्दी के अवसर में मंगलवार को हरीबोल प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें देश भर के कई संत व भक्तगणों ने भाग लिया। प्रभातफेरी शहीद चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए हरी सेवा आश्रम पहुंची। इस दौरान भक्तगणों ने कई करतबों के साथ अखाडा प्रदर्शन भी किया। प्रभात फेरी का शहर के मुख्य चौराहों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत भी किया गया। फेरी महापुरूष महामण्डलेश्वर स्वामी गुरूशरणानन्द महाराज,रमण रेड्डी,वृन्दावन,रामदेव महाराज,गीतामुनीसिद्धी, तपस्वी बाबा कल्याण दास व प्रदेश से भी कई संतगण मौजूद रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement