नूंह। मेवात। मार्च खत्म होकर अप्रेल शुरू हो चुका है और अप्रेल महीने की शुरुआत के साथ ही सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी है। धरती तप रही है और नहरों व तालाबों से पानी पूरी तरह सूख चुका है। बात करें अकेले मेवात की तो मेवात के चार सौ गांवों के करीब दो सौ तालाब पूरी तरह सूख चुके हैं। जिससे पचास हजार से अधिक पशुओं के सामने लातूर जैसे हालात बन गए हैं। साथ ही पशुपालक भी पूरी तरह परेशान हो चुके हैं। ग्रामीण पशुपालक अपने परिवार की प्यास तो पानी मोल लेकर बुझा रहा है। लेकिन पशुओं के लिए जोहड़ में पानी लाना किसान के बस की बात नहीं है। तालाबों में पानी की समस्या को लेकर मेवात उपायुक्त मनीराम शर्मा कई बैठक भी कर चुके हैं। समाजसेवी फजरुद्दीन झारपड़ी ने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी मवेशियों को तालाब सूखने पर होती है। उन्हें ना तो पीने का पानी मिल रहा है और ना ही पशुओं को नहलाने का। ऐसे में पशुओं के दूध देने की मात्रा में भी कमी आना मुख्य वजह है।