Pond drought, how to get cattle drinking water Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तालाब सूखे, मवेशियों को कैसे मिले पीने का पानी

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 5:29 PM (IST)
तालाब सूखे, मवेशियों को कैसे मिले पीने का पानी
फजरुद्दीन ने कहा कि गर्मी शुरू होते ही मेवात में पानी की किल्लत ज्यादा बढ़ जाती है। एक गांव ही नहीं, मेवात के हर गांव में पानी की परेशानी लिमिट से ज्यादा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज भी मेवात में ऐसे गांव है, जो काफी दूर दूर से पानी लेकर आते हैं। पानी की कमी को लेकर समाधान निकाला जाए तो वह निकल सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में बिजली की मात्रा सही समय पर मिल जाए तो पानी की खानापूर्ति भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज मेवात में जल स्तर नीचे घटता जा रहा है। समाजसेवी फजरुद्दीन झरपडी ने कहा कि जिन गांव के तालाबों में पानी नही पहुंच सकता। उन गांवों में प्रशासन की ओर से बोरिंग कराकर या किसी अन्य माध्यम से तालाबों को भरा जा सकता है। मेवात के मशहूर सिंगर अरशद खान ने कहा कि क्षेत्र में सवा चार सौ गांव के सैंकड़ों तालाब सूखे पड़े हैं। आज के समय में पशुओं को पीने का पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में वाटर सप्लाई का पानी पहुंच रहा है। उन गांवों का तो गुजारा हो रहा है। लेकिन कई गांवों में पानी नहीं पहुंचने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हम लिखते हैं दोनों हाथ से, दायां हो या बायां

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement