अंबाला। एक्स सर्विसमेन वेलफेयर कमेटी अध्यक्ष अतर सिंह मुल्तानी ने कहा है कि सेना द्वारा किये सर्जिकल ऑपरेशन पर सियासी पार्टियों को गलतबयानी नही करनी चाहिए। मुल्तानी ने दीवाली के मौके पर चाइना से निर्मित सभी तरह के सामान का बहिष्कार का ऐलान किया है। भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी ने आज लोक निर्माण विश्राम गृह में पूर्व सैनिकों की एक बैठक प्रधान अतर सिंह मुल्तानी की अध्यक्षता में की।