आबादी के हिसाब से पॉलिसी बनाई जानी चाहिए - राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि अधिकांश आबादी को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। संविधान यह कहता है कि सभी नागरिक एक समान है और सभी को बराबर अधिकार मिलना चाहिए।
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जाति जनगणना संविधान को मजबूत करने का काम है। इसको दस प्रतिशत ने नहीं बनाया है। इसको सौ प्रतिशत ने बनाया है। इसकी रक्षा आप लोग करते हो।
राहुल ने कहा, मैंने मिस इंडिया की लिस्ट निकाली। मैंने कहा भैया इसमें एक दलित महिला तो होगी, आदिवासी होगी, लेकिन कोई नहीं थी। आपने कभी मीडिया में मोची का इंटरव्यू देखा है। ये बस मेरे चैनल पर आ रहा है। मीडिया में कहते हैं मोदी जी, देश सुपर पावर बन गया। कैसे बन गया? 90 प्रतिशत लोग शामिल ही नहीं हैं। वही 10 लोग बोलते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि देश के संस्थानों में इनकी कितनी भागीदारी है। हम ये पूछ रहे हैं, सत्तर साल हो गए। संविधान का हमारे समाज पर कितना असर पड़ा है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सुल्तानपुर के मोची रामचैत की कहानी सुनाई। बताया कि उनके हाथों में जबरदस्त हुनर है। वे 40 साल से मोची का काम कर रहे हैं। लेकिन, उनका कोई सम्मान नहीं करता।
राहुल ने कहा कि मोदी जी को मैंने सुना आधा घंटा बोले। उनसे मैंने सवाल पूछा। आप आईटीआई में बढ़ई तैयार कर रहे हो। देश में लाखों बढ़ई हैं, उनसे आप क्यों नहीं तैयार करवा रहे हो। आपको नाई तैयार करना है तो यूपी के नाई से बोल दीजिए वो अपने दुकान में नाई की ट्रेनिंग दे देगा। देश मे दस लाख नाई तैयार करने हैं तो देश के नाई को पकड़ो, उससे कहो लो भइया नाई तैयार करो। छह माह में लाखों नाई तैयार हो जाएंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पीलीभीत
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


