Advertisement
संभल जाने से सपा सांसद इकरा चौधरी को पुलिस ने रोका, बोलीं सदन में उठाएंगी बात

सपा के प्रतिनिधिमंडल के संभल जाने की सूचना पर जिले की पिलखुवा पुलिस अलर्ट हो गई थी। इस दौरान टोल प्लाजा के पास ही सांसद को रोककर वहीं से वार्ता की गई।
रविवार को संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने बाहरी लोगों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। नेताओं के संभल जाने की सूचना पर पुलिस ने टोल प्लाजा पर मुस्तैदी बढ़ा दी है। शनिवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद रुचि वीरा, सांसद इकरा चौधरी, जियाउर रहमान बर्क और हरेंद्र मलिक समेत कई सपा नेताओं के संभल जाने की सूचना मिली। इसके बाद टोल प्लाजा पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हापुड़
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


