प्रतापगढ़। शहर के एक गैराज में काम करते समय एक युवक की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार कार की सर्विसिंग करते जेक स्लीप होने से कार सिर पर गिर गई जिससे वह कार के निचे दब गया। मोके पर मौजूद लोगों ने उसे कार के निचे से निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहा उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना सोमवार की देर शाम शहर के एम जी मार्ग स्थित गेरेज पर हुई है। मृतक एरियापति निवासी राकेश सुथार है। सुचना पर पुलिस ने मोके पर पहुच शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिकयह भी पढ़े :क्या केजरीवाल की पत्नी आएंगी राजनीति में !EXCLUSIVE