police raid in churu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छापा मारने गए एएसपी को 500 रुपए रिश्वत की पेशकश

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 5:04 PM (IST)
छापा मारने गए एएसपी को 500 रुपए रिश्वत की पेशकश
चूरू। जिला मुख्यालय पर मंगलवार एएसपी केसरसिंह के नेतृत्व में सदर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के बाद हडक़म्प गया। अवैध बार और शराब ठेकों के विरूद्ध की गई इस कार्रवाई में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया शराब ठेके में मोटा पाईप डालकर 24 घण्टे शराब बेची जा रही थी। पूरे मामले में शराब ठेकों की आबकारी अधिकारियों से मिलीभगत का खेल भी सामने आया है। एएसपी केसरसिंह शेखावत ने मंगलवार को चूरू जिला मुख्यालय के धर्मस्तूप, बस स्टेण्ड व नई सडक़ इलाकों में कार्यवाही करते हुए अवैध बार पर दबिश देकर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान शराब के नशे में धुत एक शख्स ने एएसपी को उसे छोड़ देने की एवज में 500 रूपये रिश्वत की पेशकश भी कर डाली।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement