police cooperation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस के सहयोग ने मिलाया अपनों से

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 3:58 PM (IST)
पुलिस के सहयोग ने मिलाया अपनों से
हनुमानगढ़। टिब्बी पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से एक मंदबुद्धि बालक अपने परिजनों से मिल सका है। अपनों से मिलने की खुशी उक्त बालक के चेहरे पर साफ झलक रही थी। टिब्बी थानाधिकारी ईश्वरानन्द ने बताया कि गांव कुलचन्द्र से सूचना मिली कि 15 नवम्बर की मध्य रात्रि को एक मंदबुद्धि बालक गांव में आया हुआ है। इसकी सूचना मिलने पर थाना के सहायक उप निरीक्षक रामपाल, आईसी ओपी सूरेवाला, हैड कांस्टेबल भंवर सिंह, कांस्टेबल विजय सिंह गांव कुलचन्द्र पहुंचे। मंदबुद्धि बालक ने अपना नाम मनोज कुमार बताया। उक्त बालक के दाहिने हाथ की कलाई पर मनोज कुमार परिक्षतगढ़ कंधार मोहल्ला खुदा हुआ था। जिस पर एएसआई रामपाल ने परिक्षतगढ़ कंधार मोहल्ला को गुगल पर सर्च किया तो उक्त परिक्षतगढ़ कंधार मोहल्ला मेरठ (यूपी) में होने की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस थाना परिक्षतगढ़ जिला मेरठ के थानाधिकारी से सम्पर्क कर उक्त मंदबुद्धि बालक की फोटो व्हाट्सअप के जरिए भिजवाई। परिक्षतगढ़ थानाधिकारी ने मनोज कुमार के परिजनों का पता कर सूचित किया। जिस पर पता चला कि मनोज कुमार (20) पुत्र तेजपाल प्रजापत निवासी परिक्षतगढ़ कंधार मोहल्ला मेरठ (यूपी) करीब डेढ़ साल से अपने घर से गायब है। मनोज अपने पिता का इकलौता पुत्र है। सूचना मिलने पर मनोज के परिजन टिब्बी पहुंचे तथा बालक को देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने इसके लिए पुलिस का आभार जताया। यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग
यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement