Pokhran : Big news related to the Baba Ramdev Temple, Darshan near the Nij Samadhi is completely banned.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पोकरण : बाबा रामदेव मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर, निज समाधि के पास से दर्शन पर पूरी तरह रोक

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 जुलाई 2026 1:06 PM (IST)
पोकरण : बाबा रामदेव मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर, निज समाधि के पास से दर्शन पर पूरी तरह रोक
पोकरण/रामदेवरा। विश्व प्रसिद्ध लोक देवता बाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। जैसलमेर जिले के पोकरण स्थित प्रसिद्ध बाबा रामदेव मंदिर समिति ने आगामी भादवा मेले के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक बड़ा और कड़ा निर्णय लिया है। निर्णय के तहत मंदिर में निज समाधि के पास से दर्शन करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। बाबा रामदेव मंदिर समिति के देवी सिंह तंवर ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि निज समाधि के ऊपर स्थित सीलिंग (छत) की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। निज मंदिर में किसी भी प्रकार का कोई बड़ा हादसा न हो और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित की जा सके, इसी को प्राथमिकता देते हुए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था आगामी भादवा मेले के समापन तक पूरी तरह से प्रभावी रहेगी।
मंदिर समिति ने सुरक्षा और समानता को ध्यान में रखते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि भादवा मेले के दौरान VIP और VVIP श्रद्धालुओं के लिए भी कोई विशेष छूट या निज समाधि के पास जाने की अनुमति नहीं होगी। आम श्रद्धालुओं की तरह VIP और VVIP दर्शनार्थियों को भी पहली लाइन (मुख्य सुरक्षा बैरिकेड्स) से ही बाबा रामदेव जी के दर्शन करने होंगे।
मंदिर प्रशासन ने देश-प्रदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और समिति द्वारा तय नियमों का पालन करते हुए दर्शन का लाभ उठाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement