PM told to wait 50 days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानमंत्री ने 50 दिन का इंतजार करने को कहा है :तिवाड़ी

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 4:17 PM (IST)
प्रधानमंत्री ने 50 दिन का इंतजार करने को कहा है :तिवाड़ी
उदयपुर। भाजपा पार्टी के सांगानेर विधायक और संकल्प एकता मंच के प्रदेश संरक्षक घनश्याम तिवाडी रविवार को जिले में पहुंचे। तिवाडी ने संकल्प एंकता मंच द्वारा आयोजित संकल्प पर्व मे शिरकत की और अपने दिन दयाल वाहिनी संगठन के आर्थिक न्याय और सामाजिक समरसता के मुद्दो पर जानकारी दी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत मे तिवाडी ने कहा कि वो विरोधी खेमे मे नहीं है बल्कि पार्टी की सरकार को लाईन पर रखने का काम कर रहे है, और जरुरत पड़ी तो बचे हुए कामो को पूरा करवाने के लिए भी सरकार पर दबाव बनायेंगे। चुनावी खर्च को लेकर तिवाडी ने कहा कि राज्य और भारत सरकार जब चुनावी खर्चा वहन करेगी तभी चुनावों मे लगने वाले कालेधन पर अंकुश लगेगा। नोटबंदी के सवाल पर उन्होने कहा कि फिलहाल प्रधानमंत्री ने 50 दिन का इंतजार करने को कहा है और हमे शान्ति से इन दिनों तक इंतजार करना चाहिये। संकल्प पर्व मे मौजूद पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने बालिकाओं के संरक्षण के क्षैत्र मे भी एकता मंच को कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम मे इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, विप्र फाउण्डेशन के देहात अध्यक्ष जगदीश मेनारिया, संकल्प एकता मंच अध्यक्ष विजय मेनारिया सहित मंच से जूडे सदस्य मौजूद थे। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement