प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द
khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 11:44 AM (IST)
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 दिसंबर को वाराणसी आगमन के दृष्टिगत रविवार को कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, आईजी एस के भगत, डीआईजी विजय भूषण सहित एसपीजी के अधिकारियों ने डीरेका मैदान का निरीक्षण किया और बनाए जा रहे मंच एवं बैरिकेटिंग सहित सिटिंग प्लान पर गहन मंत्रणा की।
कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि सुरक्षा के चाक चौबन्द इंतजाम किए जाएंगे और सुरक्षा के मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]